Move to Jagran APP

यूपी के मोटे धान की हरियाणा में 'नो एंट्री'

हरियाणा में मोटे धान की नो एंट्री की गई है। इसी के चलते यूपी के किसानों के मोटे धान के वाहनों को हरियाणा पुलिस-प्रशासन की ओर से बार्डर से लौटाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 10:25 PM (IST)
यूपी के मोटे धान की हरियाणा में 'नो एंट्री'
यूपी के मोटे धान की हरियाणा में 'नो एंट्री'

शामली, जागरण टीम। हरियाणा में मोटे धान की नो एंट्री की गई है। इसी के चलते यूपी के किसानों के मोटे धान के वाहनों को हरियाणा पुलिस-प्रशासन की ओर से बार्डर से लौटाया जा रहा है।

prime article banner

यूपी के किसान हरियाणा की मंडियों में बड़ी संख्या में धान को बेचने के लिए जाते हैं। यूपी-हरियाणा बार्डर पर हरियाणा पुलिस-प्रशासन की ओर से मंगलवार को एक बार फिर यूपी के किसानों के धान के वाहनों की चेकिग की गई। इस दौरान मोटे धान को बार्डर पर ही रोकते हुए वापस भेज दिया गया, जबकि अन्य प्रकार के धान के वाहनों को हरियाणा में एंट्री दी जा रही है, उन पर कोई रोक नहीं है। भाजयुमो की बैठक में हुआ मंथन

जागरण संवाददाता, शामली: मंगलवार को भाजयुमो मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख सदस्यता अभियान, मंडल शक्ति संवाद, खेल प्रतियोगिता जिलास्तर पर एक नवंबर से 21 नवंबर तक होगी। इसके साथ ही एक दिसंबर से 25 दिसंबर को युवा सम्मेलन किया जाएगा।

बैठक में भाजयुमो नगर अध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा व क्षेत्रीय मंत्री नीरज जाटव ने तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर गौरव गर्ग, श्रवण कश्यप, अखिल विश्वकर्मा, हर्ष पांचाल, अर्जुन शर्मा, सागर मित्तल, प्रिस जैन, रक्षित गोयल आदि शामिल रहे। श्रमिकों को दी उनके अधिकारों की जानकारी

जागरण संवाददाता, शामली : मंगलवार को गांव खेड़ीकरमू में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर विधिक सेवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजय कुमार वर्मा द्वितीय प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, महिलाओं, विधवाओं, ट्रांसजेंडर एवं बच्चों के अधिकारों से रूबरू कराया। असंगठित मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति केंद्रित कर जागरूकता अभियान, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, एडीआर तंत्र, नालसा की योजनाओं एसिड अटैक, कन्या भ्रूण हत्या, लिग चयन प्रतिषेध अधिनियम, भारतीय झंडा संहिता 2002 पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जाहिद अली त्यागी, तहसीलदार शामली एसडी पंवार शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.