Move to Jagran APP

झमाझम बारिश, मौसम सुहावना

मौसम ने शाम को करवट बदली और दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम सुहावना हो गया। हालांकि जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से जलभराव की समस्या भी बनी। रात आठ बजे के बाद भी बारिश हो रही थी लेकिन हल्की थी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM (IST)
झमाझम बारिश, मौसम सुहावना
झमाझम बारिश, मौसम सुहावना

शामली, जागरण टीम। मौसम ने शाम को करवट बदली और दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम सुहावना हो गया। हालांकि जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से जलभराव की समस्या भी बनी। रात आठ बजे के बाद भी बारिश हो रही थी, लेकिन हल्की थी।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह हल्के बादलों के बीच धूप निकली हुई थी। उमस भी थोड़ा रही और दिन चढ़ने के साथ गर्मी में भी इजाफा हो गया। शाम को करीब पांच बजे मौसम बदला और घने बादल छा गए। करीब छह बजे पहले हल्की और फिर तेज बारिश शुरू हो गई। रात आठ बजे तक तेज बारिश होती रही। गर्मी-उमस से तो निजात मिली, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सबसे अधिक दिक्कत सीबी गुप्ता कालोनी, आर्यपुरी नाला पटरी, माजरा रोड, भिक्की मोड, नेहरू मार्केट, नगर पालिका रोड, कबाड़ी बाजार में रही। बारिश हल्की होने के काफी देर बाद पानी की निकासी हुई।

बारिश जिस वक्त शुरू हुई, उस वक्त लोग सरकारी-गैर सरकारी दफ्तरों से घर जा रहे थे। सुबह बारिश के आसार नहीं थे तो छाता लेकर नहीं आए थे। कुछ देर तो बारिश रुकने का इंतजार किया, लेकिन फिर भीगते हुए ही जाना पड़ा। तापमान अधिकतम 31.7 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। खेत में कटी धान की फसल को नुकसान

कृषि विज्ञान केंद्र शामली के वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि धान की अगेती फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। कटी फसल खेत में रहती है तो बारिश से काफी नुकसान है। धान का काला पड़ जाता है और बाजार में अच्छा भाव नहीं मिलता है। साथ ही धान की उस पछेती फसल को भी नुकसान है, जिसमें अभी फूल बन रहे हैं। सब्जियों की फसलों पर तो अधिक बारिश का प्रतिकूल प्रभाव रहता ही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.