Move to Jagran APP

फर्जी कागजात पर सेना में भर्ती हुआ युवक, साथी सहित गिरफ्तार

सेना में फर्जी कागजातों के आधार पर एक युवक के भर्ती होने का मामला सामने आया है। जांच के बाद पुलिस ने भर्ती हुए युवक और कागज बनवाने में मदद करने वाले उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 10:39 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 10:39 PM (IST)
फर्जी कागजात पर सेना में भर्ती हुआ युवक, साथी सहित गिरफ्तार
फर्जी कागजात पर सेना में भर्ती हुआ युवक, साथी सहित गिरफ्तार

शामली, जेएनएन। सेना में फर्जी कागजातों के आधार पर एक युवक के भर्ती होने का मामला सामने आया है। जांच के बाद पुलिस ने भर्ती हुए युवक और कागज बनवाने में मदद करने वाले उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

मई 2019 में जिले में सेना की भर्ती की गई थी। इसमें शामली जिले के युवकों को शामिल किया गया था। जिला सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी प्रशांत पुत्र संजय के मामा कांधला क्षेत्र के गांव मीमला में रहते हैं। उसने गांव दुधला थाना गंगोह निवासी अपने दोस्त मैनकुमार की मदद से गांव मीमला के पते पर कागजात तैयार करा लिए। प्रशांत सेना में भर्ती भी हो गया। उसकी ट्रेनिग फतेहगढ़ में चल रही थी। भर्ती होने के बाद प्रशांत के कागजातों का सेना ने सत्यापन कराया। स्थानीय पुलिस ने गांव मीमला पहुंचकर प्रशांत के बारे में जानकारी की। पुलिस जांच में गांव में प्रशांत नाम का कोई युवक नहीं मिला।

पुलिस ने जांच कर अपनी रिपोर्ट आर्मी यूनिट को भेज दी थी। इस दौरान पता चलने पर प्रशांत ट्रेनिग छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद दारोगा रविद्र ने अपनी ओर से आठ सितंबर 2020 को दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही थी। गुरुवार को दोनों युवकों को गंगोह से गिरफ्तार कर लिया गया। दारोगा रविद्र कुमार ने बताया कि युवक अपने मामा के गांव के पते के आधार पर फर्जी कागजात तैयार कराकर शामली से सेना में भर्ती हो गया था। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.