जाम में घंटों फंसे रहे वाहन, ट्राली की लाइन वर्मा मार्केट तक पहुंची
गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से शहर में दोपहर बाद भीषण जाम रहा। लोगों को जाम के झाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम के कारण व्यापारी भी खाली बैठे नजर आए। पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में मशक्कत करते नजर आए।
शामली, जेएनएन। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से शहर में दोपहर बाद भीषण जाम रहा। लोगों को जाम के झाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम के कारण व्यापारी भी खाली बैठे नजर आए। पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में मशक्कत करते नजर आए।
शहर को जाम से निजात मिलती नहीं दिख रही है। जाम की समस्या गन्ना पेराई सीजन के दौरान और बढ़ जाती है। गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली व बोगियों के चलते शहर में भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार डीएम व अन्य उच्चाधिकारियों ने मिल अधिकारियों को गन्ना के वाहनों से लगने वाले जाम से निपटने की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं लेकिन आज तक जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसका खामियाजा सड़कों से गुजरने वाले अन्य वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। बुधवार को भी शहर में जाम के हालात बने रहे जिसके चलते लोगों को निकलने का रास्ता तक नहीं मिल पाया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी पूरे दिन जाम खुलवाने में मशक्कत करते रहते हैं। फव्वारा चौक, विजय चौक, हनुमान रोड, अग्रसेन पार्क, सुभाष चौक, धीमानपुरा, भिक्की मोड़ पर तो प्रतिदिन लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं, दुपहिया वाहन चालक गलियों से होकर निकलते हैं। जिसके चलते बाजारों में भी जाम लग जाता है।व्यापारियों का कहना है कि गन्ना लदे वाहनों के कारण उनका व्यापार भी प्रभावित होता है। शांतिभंग में दो गिरफ्तार
कैराना : अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने झगड़ने के आरोप में दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है, जिनके नाम इंतजार निवासी गांव भूरा व आजम निवासी मोहल्ला आलकलां शामिल हैं। पुलिस ने आजम की गाड़ी को भी सीज किया है। वहीं, दोनों का चालान कर दिया गया है। संसू