Move to Jagran APP

नगर के प्रमुख चौराहों लगें सीसीटीवी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मिला। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 06:30 PM (IST)
नगर के प्रमुख चौराहों लगें सीसीटीवी
नगर के प्रमुख चौराहों लगें सीसीटीवी

शामली, जेएनएन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मिला। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की। साथ ही पुलिस अधीक्षक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

loksabha election banner

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि सर्दी में चोरी की घटना बढ़ जाती हैं। ऐसे में पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही शहर के प्रमुख स्थान फव्वारा चौक, अजंता चौक, विजय चौक, सुभाष चौक पर सीसीटीवी भी लगाए जाएं। इससे कोई घटना होने पर पुलिस को भी राजफाश करने में मदद मिलेगी। शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम की है। गन्ने के सीजन में आय दिन जाम लगा रहता है, जिससे दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित होता है। कई बार इस समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। दमकल विभाग को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। शहर में एक भी हाइड्रेंट काम नहीं कर रहा, जबकि जानकारी मिली है कि शहर के चारों तरफ हाइड्रेंट हैं। ऐसे में इन्हें चालू किया जाए। बड़ी समस्या ये भी है कि हरियाणा की करनाल और पानीपत पुलिस अक्सर जिले में आती है और बर्तन व सर्राफा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है। हरियाणा पुलिस जिले के संबंधित थाने में आमद भी दर्ज नहीं कराती है। व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिया कि जो भी समस्याएं बताई गई हैं, उनका समाधान करने का पूरा प्रयास होगा। सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को पहले ही गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान, आइआइए के चेयरमैन अशोक मित्तल, सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, अनुज गर्ग, रवि संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, वैभव गोयल, पवन गोयल, महेश धीमान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.