माता-पिता हैं शिक्षक, बेटी प्रोफेसर बन देना चाहती है राजनीति का ज्ञान
जिले में 98.6 फीसद अंकों के साथ पहले स्थान पर अपना कब्जा करने वाली अनुष्का शामली के मंडी मार्शगंज की निवासी है। अनुष्का के पिता प्रदीप त्यागी व माता आशु त्यागी दोनों नगर के स्कॉटिश स्कूल में शिक्षक हैं। माता-पिता के शिक्षक होने के चलते अनुष्का भी प्रोफेसर बनना चाहती है।
शामली, जेएनएन। जिले में 98.6 फीसद अंकों के साथ पहले स्थान पर अपना कब्जा करने वाली अनुष्का शामली के मंडी मार्शगंज की निवासी है। अनुष्का के पिता प्रदीप त्यागी व माता आशु त्यागी दोनों नगर के स्कॉटिश स्कूल में शिक्षक हैं। माता-पिता के शिक्षक होने के चलते अनुष्का भी प्रोफेसर बनना चाहती है। अनुष्का ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई किया करती थी। अनुष्का को पेटिग बनाने का भी शौक है। वह खाली समय में पेटिग बनाया करती थी। अनुष्का ने बताया कि वह राजनीतिक विज्ञान की प्रोफेसर बनना चाहती है। अनुष्का ने बताया कि माता-पिता के शिक्षक होने के चलते उसकी भी शिक्षा के क्षेत्र में ही कैरियर बनाने में दिलचस्पी है।