कारतूस में लपेट कर दुकान में फेंका धमकी भरा पत्र
थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने धमकी भरा फेंका है। पत्र बंदूक की गोली में लपेटा गया था। कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस न लेने पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी गई है। दुकानदार व उनका परिवार डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
शामली जेएनएन। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने धमकी भरा फेंका है। पत्र बंदूक की गोली में लपेटा गया था। कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस न लेने पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी गई है। दुकानदार व उनका परिवार डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
गांव शेखूपुरा में रहने वाले सुखपाल गांव में किताबों की दुकान करते है। वह रविवार रात में लगभग साढ़े आठ बजे दुकान पर बैठे थे तभी बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने किसी वस्तु में लपेटा एक कागज का टुकड़ा दुकान में फेंका। दुकानदार ने देखा तो वह कागज का टुकड़ा एक बंदूक की गोली पर लपेटा हुआ था और कागज पर धमकी लिखी गई थी। बताया गया कि कागज पर कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इससे दुकानदार भयभीत हो उठा। उसके स्वजन भी दुकान पर पहुंच गए थे। मामले की सूचना रात में ही पीड़ित ने आदर्श मंडी पुलिस को दी। पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी कि रविवार में दुकान बंद करने से पूर्व दुकानदार के पास पत्र फेंका गया था। दोनों पक्ष में तीन लाख का लेनदेन विवाद है। मामले में तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जांच में गांव निवासी पालेराम, ओम सिंह, डाक्टर शिव कुमार से विवाद होना पाया गया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है। थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है।