Move to Jagran APP

पशु -पक्षी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य कर्म नहीं

शामली जेएनएन कस्बे के जैन मंदिर में कंबल वितरण आयोजन में लोगों को कंबल वितरित किए। ट्रस्ट मानव व पशु पक्षी गोमाता सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा। इनकी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं है। इनकी सेवा से मानव को जीवन में पुण्य अर्जन होता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 11:43 PM (IST)
पशु -पक्षी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य कर्म नहीं
पशु -पक्षी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य कर्म नहीं

शामली, जेएनएन कस्बे के जैन मंदिर में कंबल वितरण आयोजन में लोगों को कंबल वितरित किए। ट्रस्ट मानव व पशु पक्षी, गोमाता सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा। इनकी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं है। इनकी सेवा से मानव को जीवन में पुण्य अर्जन होता है। प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार में श्री कात्यायिनी देवी ट्रस्ट की ओर से संस्थापक अमरीश संगल ,ऑडिटर डा. मुकेश शास्त्री, सुशील जैन ने गरीबों को कंबल वितरित किए । ट्रस्ट के संस्थापक ने बताया कि ट्रस्ट 2 अप्रैल 2020 से पक्षी सेवा के कार्य में लगा है। जनवरी में सर्दी के आगमन होने पर लोगों को कंबल वितरण करने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के अलग-अलग स्थानों पर गरीबों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। ट्रस्ट के ऑडिटर ने बताया की ट्रस्ट का मिशन मानव,पशु-पक्षी सेवा है। इनकी सेवा करने से मानव को आत्मिक संतोष का अर्जन होता है। हमें जीवन में समाज के दीन दुखियों की सेवा में निरंतर लगा रहना चाहिए ,यही मानव धर्म है। कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े नंदकिशोर, सभासद राजेश सैनी ,आशीष शर्मा मौजूद रहे।

loksabha election banner

रोडवेज बसों का टोटा, यात्री परेशान शामली: दिन ढलते ही शामली से बाहर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस नहीं मिलती है। गुरुद्वारा तिराहे पर शाम को घंटों इंतजार करना पड़ता है। शामली से सहारनपुर, थानाभवन, जलालाबाद, नानौता, रामपुर मनिहारान आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। गुरुवार शाम छह बजे से रात करीब नौ बजे तक यात्री बसों का इंतजार करते रहे। शामली-सहारनपुर मार्ग पर दिन में भरपूर बसें हैं, लेकिन रात में स्थिति बिल्कुल उल्टी है।

आवारा कुतों से परेशान हुए लोग शामली: शहरवासी आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हो चले हैं। रात होते ही आवारा कुत्ते वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। इससे वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता है। नगरपालिका कई बार आवारा कुत्ते पकड़ने को लेकर अभियान चला चुकी है, लेकिन कुछ ही दिनों में इनकी संख्या में वृद्धि हो जाती है।

कूड़े की दुर्गंध से नारकीय हुआ जीवन

शामली: माजरा रोड स्थित लगे कूड़े के ढ़ेरों से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तेज हवा के साथ बदबू भी बढ़ती जाती है। नगरवासी कई बार इसे लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कूड़े से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.