अवैध संबंधों के चलते की गई थी महिला की हत्या
सिभालका के पास अंडरपास के निकट मिले महिला के शव मिलने की घटना का पुलिस ने राजफाश किया है। अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने राजफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं स्कूटी और घटना में उपयोग किया गया बोरा बरामद किया।

शामली, जागरण टीम। सिभालका के पास अंडरपास के निकट मिले महिला के शव मिलने की घटना का पुलिस ने राजफाश किया है। अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने राजफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं स्कूटी और घटना में उपयोग किया गया बोरा बरामद किया।
गत 13 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली की सिभालका अंडरपास के समीप एक महिला का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मृतका की पहचान राजकुमारी पत्नी रामकुमार निवासी बाइपास रोड शामली के रूप में हुई थी। मृतका के पुत्र अनुज ने ब्रजपाल उर्फ हरिगिरी पुत्र शोभाराम निवासी गांव नूनाखेड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी आश्रम कालोनी लिलौन रोड, शामली व उसके अज्ञात साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी यशपाल शर्मा ने बताया पुलिस ने हत्या में शामिल ब्रजपाल उर्फ हरिगिरी व उसके एक अन्य साथी सुंदर पुत्र राजपाल निवासी गांव किरठल थाना रमाला जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी व एक बोरा भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपित हरिगिरी ने बताया कि करीब दस साल से उसके राजकुमारी के साथ अवैध संबंध थे। उसे संदेह था कि राजकुमारी के अन्य युवकों से भी अवैध संबंध हैं। इसी के चलते उसने 12 जनवरी को राजकुमारी को अपने घर पर बुलाया, जहां दो अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान राजकुमारी के साथ झगड़ा होने पर उसने अपने अन्य साथियों संग मिलकर राजकुमारी का मुंह और गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को बोरे में भरकर स्कूटर से सिभालका के पास ईख के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों का चालान कर दिया।
Edited By Jagran