Move to Jagran APP

बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

दिन निकलते ही आसमान काले बादलों से घिर गया। सुबह और दोपहर में बारिश हुई। सुबह के वक्त हवा भी तेज रही। मौसम की बदले मिजाज से तापमान में कमी आई और उमसभरी गर्मी से राहत रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM (IST)
बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत
बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

शामली, जागरण टीम। दिन निकलते ही आसमान काले बादलों से घिर गया। सुबह और दोपहर में बारिश हुई। सुबह के वक्त हवा भी तेज रही। मौसम की बदले मिजाज से तापमान में कमी आई और उमसभरी गर्मी से राहत रही।

loksabha election banner

मंगलवार को सुबह से शाम तक तेज धूप रही थी और गर्मी भी काफी थी। शाम को मौसम बदला था और तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इसके बाद बादल छंट गए थे, लेकिन देर रात फिर से आसमान बादलों से घिर गया था। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे तक हवा के साथ बारिश हुई। आसमान काले घने बादलों से घिरने से अंधेरा सा छा गया। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सात बजे के बाद बादल कुछ छंट गए, लेकिन धूप नहीं निकली। पूरा दिन आसमान में बादल बने रहे और दोपहर में करीब तीन बजे फिर से बारिश शुरू हुई। चार बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। शाम को कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत थी। अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। कुल मिलाकर अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में कमी आई है। धान की नर्सरी लगाने का काम तेज

पिछले सप्ताह तापमान में काफी वृद्धि हो गई थी। ऐसे में कुछ ही किसानों ने धान की नर्सरी लगाई थी। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से नर्सरी को फायदा है। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि तापमान अब सामान्य हुआ है। ऐसे में धान की नर्सरी लगाने का कार्य भी तेज हो गया है। अधिक तापमान में पौधों के झुलसने का खतरा रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.