Move to Jagran APP

कानून बनाने में नहीं सुनी जाती व्यापारियों की

शामली जेएनएन प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि सरकार व्यापार संबंधी कानून बनाते समय व्यापारियों की नहीं सुनती। वर्तमान में व्यापारी बेहद परेशान हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग से प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 10:54 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 10:54 PM (IST)
कानून बनाने में नहीं सुनी जाती व्यापारियों की
कानून बनाने में नहीं सुनी जाती व्यापारियों की

शामली, जेएनएन : प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि सरकार व्यापार संबंधी कानून बनाते समय व्यापारियों की नहीं सुनती। वर्तमान में व्यापारी बेहद परेशान हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग से प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

loksabha election banner

टीचर्स कालोनी में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की नीति व्यापारियों के हित की नहीं होती हैं। जो कानून बनाए जाते हैं, उस संबंध में न तो कोई सर्वे होता है और न ही व्यापारियों से बात की जाती है। जीएसटी लागू करने से पहले व्यापारियों से कोई बात नहीं की गई। संगठन ने निर्णय लिया है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर व्यापारी प्रत्याशी उतारे जाएंगे। कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर पिता की हत्या कर दी गई है। बेरोजगारी बढ़ रही है और जनता महंगाई से त्रस्त है। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मलिक, नरेश खोखर ने भी अपने विचार रखे।

विद्यालय का हैंडपंप ठीक कराने की मांग

शामली, गांव उमरपुर में जूनियर हाईस्कूल व प्राइमरी स्कूल एक ही परिसर में स्थित है। दोनों स्कूलों के 153 बच्चों के लिए परिसर में एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है। लाकडाउन से पूर्व हैंडपंप खराब होने की सूचना प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने ग्राम सचिव को दी। ग्राम सचिव ने प्रधानाध्यापक को हैंडपंप जल्द रिबोर कराने का आश्वासन दिया था। लाकडाउन के बाद 10 फरवरी से जूनियर हाईस्कूल, एक मार्च से प्राइमरी स्कूल खुल गए। बच्चे स्कूल में रोजाना आ रहे। परिसर में हैंडपंप खराब होने से बच्चे पानी के लिए परेशान हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया की इस बारे में ग्राम सचिव को कई बार अवगत करा चुके। अभी तक हैंडपंप सही ना होने से बच्चों को बाहर हैंडपंप से पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा। हैंडपंप को डीएम जसजीत कोर से ठीक कराने की मांग की गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.