Move to Jagran APP

सुन्न कर रही ठंड, हाड़ कंपा रही बर्फीली हवा

ठंड सुन्न कर रही है और बर्फीली हवा हाड़ कंपा रही है। रविवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए लेकिन कोहरे से राहत ही रही। तापमान अधिकतम 13.5 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को तापमान अधिकतम 12.7 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:37 PM (IST)
सुन्न कर रही ठंड, हाड़ कंपा रही बर्फीली हवा
सुन्न कर रही ठंड, हाड़ कंपा रही बर्फीली हवा

शामली, जागरण टीम। ठंड सुन्न कर रही है और बर्फीली हवा हाड़ कंपा रही है। रविवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, लेकिन कोहरे से राहत ही रही। तापमान अधिकतम 13.5 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को तापमान अधिकतम 12.7 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

चार जनवरी को मौसम बदला था और नौ जनवरी तक काफी बारिश हुई थी। तब से बारिश से तो नहीं हुई है, लेकिन अब तक सिर्फ एक दिन धूप निकली थी। वो भी हल्की और कुछ समय के लिए। लगातार ठंड बहुत अधिक है और बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह कोहरा नहीं था, लेकिन ठंड सुन्न कर रही थी। गांवों से लेकर शहर तक लोग जगह-जगह अलाव ताप रहे थे। साथ ही गर्म कपड़ों से लकदक थे। रविवार को अवकाश था तो लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। शहर के बाजारों में साप्ताहिक बंदी भी रविवार को होती है। कुछ दुकानें खुली, लेकिन देर से ही। लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शाम को ठिठुरन और अधिक बढ़ गई थी। नगर पालिका की ओर से फव्वारा चौक, अजंता चौक, विजय चौक, सुभाष चौक, गुरुद्वारा तिराहा समेत विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि रात के समय में अलाव का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है।

वहीं, रात के समय पाला भी पड़ रहा है, जिससे आलू उत्पादक किसानों की चिता बढ़ गई है। गौरतलब है कि पूर्व में हुई बारिश और धूप न निकलने से आलू में झुलसा रोग बढ़ रहा है। पाले से भी नुकसान है। कृषि वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि पाले का दुष्प्रभाव कम करने के लिए आलू की फसल की रात के समय हल्की सिचाई करें।

सफाई कर्मचारियों को गर्म चादर वितरित की

संवाद सूत्र, कांधला : कस्बे के कैराना बस स्टैंड के निकट स्थित जनता की रसोई में ईओ निकिता ने सफाई कर्मचारियों को गर्म चादर वितरित की।

कस्बे के कैराना बस स्टैंड के निकट स्थित जनता की रसोई में रविवार को पालिका ईओ निकिता ने सफाई कर्मचारियों को सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म चादर वितरित की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कस्बे में साफ-सफाई के चलते ही बहुत ही कम संख्या में लोग कोरोना पाजिटिव हुए थे। उन्होंने जनता की रसोई के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता की रसोई में गरीब और बेसहारा लोगों को खाना खिलाने के साथ ही समय-समय पर गरीब लोगों को राशन वितरण भी किया जाता है। इस दौरान जनता की रसोई के अध्यक्ष सलीम अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशु सैनी, जुल्फिकार उर्फ भुट्टू, राजेंद्र कुमार सैनी व पूर्व सभासद साजिद जंग आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.