जाम में वाहन चालक हलकान पुलिस ने की मशक्कत
शामलीजेएनएन नगर के मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार को दोपहर में काफी देर तक जाम लगा रहा। इस कारण जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
शामली,जेएनएन : नगर के मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार को दोपहर में काफी देर तक जाम लगा रहा। इस कारण जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जाम खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
जाम में फंसे वाहनों में अधिकांश तौर पर भारी और लोडेड वाहन थे। जाम के कारण नगर के अन्य मार्ग का यातायात भी प्रभावित हो गया। जाम के कारण बुढ़ाना व झिझाना मार्ग के व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला यातायात पुलिस प्रभारी भंवर सिंह का कहना है कि नगर के बुढ़ाना व झिझाना मार्ग से गुजरने वाला मेरठ-करनाल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगना एक रूटीन है, क्योंकि इस मार्ग से भारी वाहन दिन में रोजाना सैकड़ों की संख्या में निकलते हैं।