दस कोरोना पाजिटिव मिले, 22 मरीज हुए स्वस्थ
जिले में शुक्रवार को दस कोरोना पाजिटिव मिले। इससे कुल संख्या 2767 हो गई। इसी के साथ 22 मरीज स्वस्थ हुए। अब सक्रिय केस 114 हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:10 PM (IST)
शामली, जेएनएन। जिले में शुक्रवार को दस कोरोना पाजिटिव मिले। इससे कुल संख्या 2767 हो गई। इसी के साथ 22 मरीज स्वस्थ हुए। अब सक्रिय केस 114 हैं।
शामली शहर में टंकी कालोनी निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, दयानंदनगर निवासी 35 वर्षीय युवक, गगन विहार निवासी 31 वर्षीय युवक, कांबोज कालोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव है। बलवा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक, कुड़ाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, टिटौली निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, इस्सोपुरटील निवासी 15 वर्षीय किशोर संक्रमित है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिन्हित किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें