Move to Jagran APP

शामली पर भी बरसी शिक्षा ऋषि की कृपा

शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव दीर्घायु जीवन में बिना थके कर्म पथ पर अडिग रहे। उनके तप त्याग सेवा और पुरुषार्थ की कृपा शामली पर भी बरसी थी। यहां के कई गांवों में उन्होंने विद्यालयों की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 10:48 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 10:48 PM (IST)
शामली पर भी बरसी शिक्षा ऋषि की कृपा
शामली पर भी बरसी शिक्षा ऋषि की कृपा

शामली, जेएनएन। शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव दीर्घायु जीवन में बिना थके कर्म पथ पर अडिग रहे। उनके तप, त्याग, सेवा और पुरुषार्थ की कृपा शामली पर भी बरसी थी। यहां के कई गांवों में उन्होंने विद्यालयों की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई।

loksabha election banner

महान संत विभूति स्वामी कल्याण देव का व्यक्तित्व अद्भुद और अद्वितीय था। उनका महाप्रयाण 14 जुलाई 2004 को मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में हुआ। गांव-गांव घूमकर शिक्षा का अंधियारा मिटाने वाले परम तपस्वी संत का आशीर्वाद शामली जनपद को भी मिला। भैंसवाल में कन्या गुरुकुल इंटर कालेज उनकी श्रेष्ठ संस्था है, जिसमें बेटियां भविष्य संवारने में लगी हैं। बनत क्षेत्र के जलालपुर गांव को दिव्य संत का आत्मिक स्नेह मिला। उन्होंने यहां महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज की स्थापना की और बघरा के कृषि विज्ञान केंद्र का फार्म बनवाया। अब करीब 90 बीघा इसी भूमि पर शामली जिले के किसानों के लिए तकनीकी ज्ञान हेतु कृषि विज्ञान केंद्र निर्माणाधीन है। वर्षो पहले उन्होंने जलालपुर में वृद्ध गऊशाला भी संचालित की थी। संत ने बाबरी को जनता इंटर कालेज दिया। झिझाना में शिक्षा सदन इंटर कालेज एवं जय सीताराम इंटर कालेज उनकी प्रेरणा से खोले गए। नाला गांव में कश्यप महर्षि इंटर कालेज , ऊन में डीएवी हाईस्कूल, कन्या विद्यालय लिसाढ़ प्रारंभ कराये। उन्होंने शामली में अनुसूचित जाति के छात्रों की पढ़ाई के लिए छात्रावास बनाया था। गांव बधेव में शिक्षा ऋषि स्कूल खोलना चाहते थे। गुरुदेव की स्मृति में उनके परम शिष्य स्वामी ओमानंद ने झिझाना के सिकंदरपुर गांव में स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज की स्थापना की है। भैंसवाल के कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या कमलेश देवी बताती हैं कि संस्था में करीब 450 छात्राएं हैं। बेटियों के शिक्षा के लिए स्वामी जी का ये अमूल्य कार्य है। महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा कहते हैं कि संस्था में करीब 300 विद्यार्थी पढ़ते हैं। संत की दान दी गई भूमि पर बन रहा है कृषि विज्ञान केंद्र

कर्मयोगी संत की दान दी गई भूमि पर ही जलालपुर गांव में शामली का कृषि विज्ञान केंद्र बन रहा है। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार कहते है कि केंद्र सरकार के बजट से जलालपुर में निर्माणाधीन कृषि विज्ञान केंद्र स्वामी कल्याणदेव की ही देन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.