गन्ना मंत्री ने दिए विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर सहारनपुर मंडलायुक्त व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने जिले के विकास व कानून व्यवस्था पर चर्चा की। अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शामली, जेएनएन। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर सहारनपुर मंडलायुक्त व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने जिले के विकास व कानून व्यवस्था पर चर्चा की। अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।
रविवार को बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात पर ध्यान दें कि जो भी विकास योजनाएं केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा शामली जिले में लाई गई हैं। उनका लाभ जनपद के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। प्रदेश की जनपद में चल रही योजनाओं की भी उन्होंने समीक्षा की। कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान सहारनपुर मंडल के कमिश्नर संजय कुमार, जिलाधिकारी जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी उपस्थित रहे।
जलालाबाद: रेलवे मार्ग पर स्थित बैंकट हाल में नगर पंचायत के शासन से नामित तीन सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर मुख्य अतिथि बतौर कार्यक्रम में मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने नामित सभासद नरेश शर्मा, बबली कश्यप, अशोक कोरी को शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार अहमद व एसडीएम संदीप कुमार को आदेश दिए कि जल्द राजस्व विभाग से भूमि आवंटन कराकर महिलाओं के लिए ओपन जिम तैयार कराया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार अहमद व संचालन अधिशासी अधिकारी विजय आनंद ने किया।