Move to Jagran APP

शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट

मौसम कुछ साफ हुआ है लेकिन ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। कोहरा तो नहीं छाया लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह से शाम तक चलती रही शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 08:38 PM (IST)
शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट
शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट

शामली, जागरण टीम। मौसम कुछ साफ हुआ है, लेकिन ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। कोहरा तो नहीं छाया, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह से शाम तक चलती रही शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

सोमवार को सुबह से ही ठंड में काफी बढ़ोतरी हो गई। पूरे दिन लोग धूप का इंतजार करते रहे, लेकिन धूप नहीं निकली, क्योंकि आसमान में बादल भी थी। ठंड का अहसास गत दिनों के मुकाबले सोमवार को काफी अधिक रहा। दोपहर तीन बजे के बाद शीतलहर चलने के कारण ठंड में और वृद्धि हो गई। हवा हल्की थी, लेकिन बेहद ठंडी। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह लिपटे नजर आए। शहर के तमाम चौराहों पर जलते अलाव को देखकर लोग रुके और कुछ देर तापकर आगे बढ़े। रात चढ़ने के साथ पारा गिरता गया और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शीतलहर से ठिठुरन बरकरार रही। ठंडी हवाएं हाथ-पैर को सुन कर रही थी। शाम तक शीतलहर का दौर जारी रहा। शाम होते ही शीतलहर के चलते ठिठुरन और बढ़ गई। ठंड के बढ़ने से रात के समय सड़कें सुनसान रही। बाजारों में इक्का-दुक्का ही आदमी दिखाई दिए। ठंड के चलते जल्दी ही लोग घरों में दुबक गए। बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव मारपीट

कांधला : सोमवार को कस्बे के मोहल्ला इदरीश बेग विहार कालोनी निवासी आदिल और सद्दाम पक्ष के बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसके चलते आस-पड़ोस के लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पथराव कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया। पुलिस दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल का कहना है कि मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.