Move to Jagran APP

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शामली स्थित जिला कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन मनाया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि स्वामी जी ने संपूर्ण भारत में ऊर्जा का संचार किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

शामली जेएनएन। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शामली स्थित जिला कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन मनाया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि स्वामी जी ने संपूर्ण भारत में ऊर्जा का संचार किया। उनके ज्ञान और दर्शन से पूरा विश्व अलौकिक हुआ। उनके भाषणों का युवाओं पर तेजी से असर होता था। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, जावेद जंग सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

युवा दिवस के अवसर पर विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में युवा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राचार्य एवं संरक्षक प्रोफेसर चमन लाल ने बताया कि विवेकानंद के जीवन से युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

कस्बे में हाईवे स्थित एल्पाइन कालेज आफ एजुकेशन में मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद का स्मरण किया गया। कालेज के निदेशक डा. अरविद कुमार गुप्ता ,प्राचार्य डा. सुनील कुमार त्यागी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत, भाषण और कविताओं के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में संदेश दिया। कालेज के निदेशक ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित धर्म संसद में भारत के वैभव का गुणगान कर भारतीय संस्कृति को विश्व में सिरमौर बनाया। स्वामी विवेकानंद ने अल्प जीवन में ही पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया। स्वामी विवेकानंद के संदेश को प्रत्येक राष्ट्र अपना रहा है। कोआर्डिनेटर परमानंद शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के ज्ञान व कर्म योग पर विचार रखे। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.