Shamli Crime News: मेहंदी लगवाने के नाम पर युवती को बुलाया घर, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म
यूपी के शामली में महिला युवती को मेहंदी लगवाने के नाम पर अपने घर ले गई। उसे चाय पिलाकर बेहोश कर दिया जिसके बाद महिला के देवर और उसके दो दोस्तों ने युवती से दरिंदगी की। यही नहीं उन्होंने उसका वीडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
जागरण संवाददाता, शामली। गांव की ही एक महिला युवती को मेहंदी लगवाने के नाम पर अपने घर ले गई। आरोप है कि उसे चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला के देवर और उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया। आरोपितों ने वीडियो भी बना लिया था। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह हरियाणा में काम करता है। घर पर पत्नी और बच्चे रहते हैं। रविवार शाम को गांव निवासी एक महिला घर पहुंची और बेटी को मेहंदी लगवाने के नाम पर अपने यहां ले गई। इसके बाद महिला ने बेटी को चाय पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
तीन लोगों ने किया दुष्कर्म
आरोप है कि इस दौरान महिला के देवर और दो युवकों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपितों ने वीडियो भी बना लिया था। होश में आने पर बेटी को वीडियो दिखाया और किसी को बताने पर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। बेटी ने घर आकर स्वजन को जानकारी दी। वह भी हरियाणा से घर पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों से विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।