बुखार से सात वर्षीय बच्ची की मौत
जिले के कांधला कस्बे में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। इससे पहले भी कस्बे व कई गांवों से कईं लोगों की मौत हो चुकी है।
शामली, जेएनएन। जिले के कांधला कस्बे में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। इससे पहले भी कस्बे व कई गांवों से कईं लोगों की मौत हो चुकी है।
कस्बे की इदरीश बैग बिहार कालोनी निवासी अनीश की सात वर्षीय बच्ची शना को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था। शनिवार को स्वजन ने बच्ची को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। गमगीन माहौल में बच्ची के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया है। इस मामले में चिकित्सक अधीक्षक रामबीर सिंह का कहना है कि कालोनी में शिविर लगाया जाएगा। बुखार पीड़ितों के मलेरिया व डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। कंरट से मृत युवक के स्वजन को मुआवजा दे निगम
शामली, जेएनएन। दीपावली पर्व पर गांव बामनौली में देवताओं की पूजा करने जा रहे युवक की करंट से मौत हो गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने प्रकरण में ऊर्जा निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसा होने के बाद भी जेई व अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाना भी गवारा नहीं समझा। प्रकरण में पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने मोहल्ला नौकुआ शामली निवासी अंकित सैनी की करंट से मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ऊर्जा निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को अंकित सैनी गांव बामनोली में देवताओं की पूजा करने के लिए जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जैसे ही अंकित उस स्थान पर पहुंचा तो पहले से ही विद्युत तार पड़ा हुआ था। अंकित जैसे ही पहुंचा तो तार दिखाई न देने से उसे कंरट लग गया। इसमें उसकी मौत हो गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप है कि जिले में कई मौत करंट लगने से हो चुकी हैं, लेकिन ऊर्जा निगम इसके बाद भी अपनी कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रहा है। दीपावली पर्व पर 27 वर्षीय बेटे की मौत से परिवार पर कोहराम मचा रहा, लेकिन निगम के अधिकारियों ने एक बार मौके पर जाना भी गंवारा नहीं समझा। जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।