Move to Jagran APP

टिप्पणी से भड़के रालोद कार्यकर्ता, नारेबाजी

भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के कार्यक्रम से पहले एक भाजपा कार्यकर्ता की टिप्पणी से रालोद कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। पुलिस मौके पर पहुंची और रालोद कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:15 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:15 PM (IST)
टिप्पणी से भड़के रालोद कार्यकर्ता, नारेबाजी
टिप्पणी से भड़के रालोद कार्यकर्ता, नारेबाजी

शामली, जागरण टीम। भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के कार्यक्रम से पहले एक भाजपा कार्यकर्ता की टिप्पणी से रालोद कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। पुलिस मौके पर पहुंची और रालोद कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया।

loksabha election banner

ऊन स्थित डीएवी इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह का शुक्रवार को कार्यक्रम था। कार्यक्रम से कुछ समय पहले भाजपा के एक कार्यकर्ता ने रालोद को लेकर टिप्पणी कर दी। जानकारी मिलते ही रालोद कार्यकर्ता भड़क उठे। रालोद कार्यकर्ता एकत्र होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। वहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। टिप्पणी करने वाला वहां से निकल लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं को समझाकर घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

-----------------------

समर्थकों ने बंद कराया गाना

संवाद सूत्र, कांधला : शामली सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल शुक्रवार को जनसंपर्क के लिए नाला गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान रालोद समर्थक एक युवक गली में ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। आरोप है युवक ने ट्रैक्टर पर आरएलडी के समर्थन में गाना बजा रखा था। विधायक के समर्थकों ने इस पर विरोध जताया तो युवक ने गाना बंद कर दिया। विपक्षी दलों ने आपराधिक छवि के

लोगों को बनाया प्रत्याशी : प्रदीप

संवाद सूत्र, कांधला (शामली) : भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज तमाम देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास नीति की सराहना कर रहे हैं। पूर्व की सरकारों में गुंडाराज कायम था। लूट, हत्या, भ्रष्टाचार का माहौल बना था। केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद सुशासन और शांति का माहौल पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्षी सपा सहित अन्य दलों ने गुंडा, माफिया और आपराधिक छवि के लोगों को प्रत्याशी बनाया है। विवेक प्रेमी, डाक्टर रश्मिकांत जैन, तरुण अग्रवाल, नरेन्द्र चौहान, विपुल जैन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.