धर्म परिवर्तन कर शहजाद बन गया संजू
शामली: शामली नगर निवासी शहजाद ने धर्म परिवर्तन कर लिया। उसने अपना व बेटे का नाम भी बदल दिया
शामली: शामली नगर निवासी शहजाद ने धर्म परिवर्तन कर लिया। उसने अपना व बेटे का नाम भी बदल दिया। खुद का नाम संजू राणा व बेटे का शेखर राणा रखा। शहजाद की पत्नी व एक बेटे ने धर्म परिवर्तन से इन्कार कर दिया।
गुरुवार दोपहर हरेंद्र नगर शामली निवासी शहजाद पुत्र गफ्फार ने धर्मपरिवर्तन के लिए जिलाधिकारी को शपथ पत्र दिया। शपथ पत्र के अनुसार शहजाद ने अपना नाम बदलकर संजू राणा रख लिया है। उसने लिखा कि उसके पूर्वज सदियों पहले ¨हदू धर्म त्यागकर मुस्लिम हो गए थे। बताया कि इसके बाद भी उसकी आस्था ¨हदू धर्म में रही। इसलिए उसने बिना किसी दबाव और जबरदस्ती के इस्लाम धर्म को त्यागकर दुबारा ¨हदू धर्म अपना लिया है। उसने अपने बेटे समर राणा का नाम शेखर राणा रख दिया है। पत्नी और नौ साल के बेटे ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम ¨सह ने कहा कि शपथ पत्र देने वाले को कार्रवाई के लिए एसपी के पास भेज दिया गया है।
सपने में भगवान राम ने दिए दर्शन
शहजाद ने बताया कि दो महीने पहले वह घूमने के लिए मनाली (हिमाचल प्रदेश) गया। वहां एक प्राचीन मंदिर में उन्होंने मत्था टेका। कुछ दिन पहले उन्हें सपने में भगवान राम दिखाए दिए। उनसे बातचीत भी हुई। उन्हें अपनी मानसिक दशा के बारे में भी बताया। शहजाद का कहना है कि प्रभु ने सपने में दर्शन दिए तो सोच लिया कि अब धर्म बदल लिया है।