कांग्रेस संगठन में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी : तिवारी
जासं शामली महिला कांग्रेस की पश्चिम उप्र अध्यक्ष प्रीति तिवारी का सोमवार को कांग्रेस कैंप काय
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 08:56 PM (IST)
जासं, शामली: महिला कांग्रेस की पश्चिम उप्र अध्यक्ष प्रीति तिवारी का सोमवार को कांग्रेस कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। शाल भेंट की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में मेहनत से जुटने का निर्देश दिया। कहा कि पार्टी में महिलाओं की और ज्यादा भागीदारी कराई जाएगी। यदि किसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी को संगठन में कोई दिक्कत महसूस होती है तो उन्हें बताएं। अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चेतना राय ने की। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सुभाष हटवाल, चेतना राय, बाला विश्वकर्मा, मुनेश गोस्वामी, कुसुम जैन, सुदेश, मीना, आबिदा, सुरैया, डा. नसरीन, मंजीत कौर, अक्षय गौतम, प्रवीण तरार आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें