एसपी ने यमुना ब्रिज पर चलाया चे¨कग अभियान
संवाद सूत्र, कैराना: आगामी गणत्रंत दिवस पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर को
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:52 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:52 PM (IST)
संवाद सूत्र, कैराना: आगामी गणत्रंत दिवस पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चे¨कग अभियान चलाया, जहां पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने स्वयं यमुना ब्रिज स्थित पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कराई।
रविवार सायं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र ¨सह नागर ने एसपी के निर्देश पर पहले दिन कांधला तिराहा, शामली बस स्टैंड, यमुना ब्रिज पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन जांचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय भी यमुना ब्रिज पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं वाहनों को रुकवाकर चे¨कग अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक शामली अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पांच दिन तक लगातार चे¨कग अभियान चलाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें