सड़कों पर खूब दौड़े वाहन, 216 का चालान
लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सतर्कता जारी है। रविवार को सड़कों पर फर्राटा भरते मिले वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पूरे जिले में 216 वाहनों के चालान काटे गए। छह वाहनों को सीज किया। कुल 79300 रुपये जुर्माना वसूला गया।
शामली, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सतर्कता जारी है। रविवार को सड़कों पर फर्राटा भरते मिले वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पूरे जिले में 216 वाहनों के चालान काटे गए। छह वाहनों को सीज किया। कुल 79300 रुपये जुर्माना वसूला गया। कई वाहन चालकों को पुलिस ने फटकार भी लगाई।
रविवार को वाहनों से पहुंचे लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। इसके बाद जिलेभर में वाहन चेकिग अभियान शुरू हो गया। कई स्थानों पर पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया तो कई स्थानों पर फटकार भी लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिलेभर में 216 वाहनों के चालान काटे गए। छह वाहनों को सीज किया गया। 79300 रुपये जुर्माना वसूला गया। एक व्यक्ति को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त शनिवार रात को नगर कोतवाली पुलिस ने नगर में सभी चौराहों पर विशेष चेकिग अभियान चलाया था। इस दौरान 92 वाहनों के चालान काटे गए थे। कई वाहनों को सीज किया गया था। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि चेकिग अभियान का परिणाम यह रहा कि नगर में ज्यादा वाहन नहीं चल सकें। लॉकडाउन उल्लंघन पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद सूत्र, थाना भवन: कस्बे में लॉकडाउन के दौरान नियमों को तोड़कर घर से बाहर आने वालों के वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। वहीं बिना इजाजत दुकानें खोलने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही सात दुकानदारों के खिलाफ रविवार को लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।
जिलाधिकारी जसजीत कौर के आदेशानुसार रविवार को सभी दुकानें बंद करने के आदेश थे। लेकिन ईद के त्योहार के मद्देनजर रविवार को किराना, सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर जरूरी सामान की दुकानें खोलने के आदेश दिए थे, लेकिन कस्बे में अन्य व्यवसाय करने वाले कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोल लीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमित सक्सेना ने नगर में गश्त की। उन्हें दुकानें खुली मिलीं तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए सात दुकानदारों (एक इलेक्ट्रॉनिक, दो जूते के व्यापारियों सहित हिन्दुस्तान बीज भंडार व जलालाबाद के तीन दुकानदार शामिल हैं।) पर मुकदमा दर्ज कराया। क्षेत्राधिकारी अमित सक्सेना ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा जो नियमों को नहीं मानेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।