Move to Jagran APP

सभी दस हॉट स्पॉट में पुलिस मुस्तैद

जिले के सभी दस हॉट स्पॉट में पुलिस मुस्तैद है। लगातार गश्त की जा रही है। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। वालंटियरों के माध्यम से फल सब्जी दूध और राशन की होम डिलीवरी जारी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 11:02 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 11:02 PM (IST)
सभी दस हॉट स्पॉट में पुलिस मुस्तैद
सभी दस हॉट स्पॉट में पुलिस मुस्तैद

शामली, जेएनएन। जिले के सभी दस हॉट स्पॉट में पुलिस मुस्तैद है। लगातार गश्त की जा रही है। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। वालंटियरों के माध्यम से फल, सब्जी, दूध और राशन की होम डिलीवरी जारी है। रविवार को नए हॉट स्पॉट शहर के सुभाष चौक क्षेत्र का जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए गए। मोहल्ला दयानंदनगर

loksabha election banner

शामली: हॉट स्पॉट में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। लोग खुद ही घरों में रहना ठीक समझ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने निरीक्षण भी किया। बता दें कि 31 मई से मोहल्ले में गली नंबर दस से 13 तक का क्षेत्र सील है। सुभाष चौक क्षेत्र

शामली: शनिवार को एक महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से शहर के सुभाष चौक क्षेत्र को सील कर दिया गया है। सील क्षेत्र में करीब 25 दुकान भी शामिल हैं। यह शहर के सबसे व्यस्तम क्षेत्रों में से एक है। इसलिए एक तरफ की सड़क भी बंद कर दी गई है। बैरियर लगा दिए गए हैं। जिलाधिकारी जसजीत और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली। मोहल्ला विवेक विहार

शामली: शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद विवेक विहार के कुछ क्षेत्रों को सील किया गया था। जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए वालंटियर बनाए गए हैं। मोहल्ला खैल

कांधला: मोहल्ला खैल में पुलिस अलर्ट है। पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। गश्त के साथ ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्धारित व्यवस्था के अनुसार हो रही है। 23 मई को मोहल्ला सील हुआ था। मोहल्ला माजरा

कांधला: मोहल्ला माजरा भी हॉटस्पॉट में शामिल है। यहां से बीती दस जून को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। तभी से यहां पुलिस मुस्तैद है। हालांकि जरुरी वस्तुओं की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गांव किवाना

कांधला: क्षेत्र के गांव किवाना निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी दस जून को पॉजिटिव आई थी। संक्रमित के घर के आसपास का क्षेत्र सील कर दिया गया। पुलिस सील गलियों में लगातर गश्त कर रही है। वालंटियर आवश्यक वस्तुओं को घरों तक पहुंचा रहे हैं। गांव लिसाढ़

शामली: कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही हैं, जिनकी रिपोर्ट 11 जून को पॉजिटिव आई थी। गांव में कोई अन्य संक्रमित न हो। इसके लिए उनके घर के आसपास का क्षेत्र ही सील किया। तैनात पुलिसकर्मी पूरी निगरानी रख रहे हैं। गांव बिरालियान

झिझाना: तीन जून को कोरोना पॉजिटिव महिला ठीक होकर घर पहुंच चुकी है, लेकिन सील क्षेत्र में सख्ती पहले की तरह ही है। हालांकि लोगों को अब इंतजार है कि हॉट स्पॉट से मुक्ति मिल जाए। गांव मस्तगढ़

झिझाना: क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ में सील क्षेत्र में सन्नाटा है। पुलिस गश्त कर रही है। घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी दे रही है। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने भी गांव का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गांव हसनपुर

शामली: क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी कोरोना संक्रमित ठीक हो चुकी हैं। तीन जून को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव का कुछ क्षेत्र सील किया था। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.