त्योहारों में सजने लगे बाजार, खरीदारी के लिए उमड़े लोग
शामली जेएनएन। शारदीय नवरात्र के बाद बाजारों में रौनक शुरू हो गई है। सुबह से खरीदारी के लिए लोग उमड़ रहे है। बाजार भी त्योहारों के चलते सजने लगे हैं।
शामली, जेएनएन। शारदीय नवरात्र के बाद बाजारों में रौनक शुरू हो गई है। सुबह से खरीदारी के लिए लोग उमड़ रहे है। बाजार भी त्योहारों के चलते सजने लगे हैं। लोग कपड़े, इलेक्ट्रानिक सामान से लेकर घर की साज सज्जा के सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। देर शाम तक बाजारों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। हर कोई त्योहारों की तैयारी में जुट गया है।
शनिवार को शारदीय नवरात्र का अंतिम दिन है। रविवार को पूरे देश में दशहरे का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। त्योहारों के चलते नगर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, नेहरु मार्केट, कमला मार्केट, माजरा रोड, शिव चौक पर सुबह से ही लोगों की भीड़ शुरू हो जाती है। बाजारों से लोग कपड़े, घरों को सजाने के सामान, सोना व चांदी के ज्वैलरी, इलेक्ट्रानिक सामान, बर्तन की जमकर खरीदारी कर रहे है। बाजारों में सुबह से ही दुकानों को सजाया गया है। दशहरे के बाद करवा चौथ के लिए भी महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है। अक्टूबर माह में कुछ जगहों पर शादियां भी शुरू हो गई है। लोग शादी की तैयारियों के लिए भी खरीदारी कर रहे है। दीपावली पर्व तक लोगों की भीड़ बाजारों में देखी जाएगी।