Move to Jagran APP

एआरटीओ ने किसान वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर,

शामली जेएनएन। एआरटीओ मुंशीलाल ने थानाभवन- दिल्ली- सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों का चालान काट कर जुर्माना वसूला। बजाज शुगर मिल में ट्रालियों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 10:54 PM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 10:54 PM (IST)
एआरटीओ ने किसान वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर,
एआरटीओ ने किसान वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर,

शामली, जेएनएन।

loksabha election banner

एआरटीओ मुंशीलाल ने थानाभवन- दिल्ली- सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों का चालान काट कर जुर्माना वसूला। बजाज शुगर मिल में ट्रालियों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए। साथ ही शुगर मिल कर्मचारियों को बिना रिफ्लेक्टर लगे ट्रक आदि वाहनों से गन्ना ढुलाई करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। किसान वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए।

एआरटीओ मुंशीलाल ने गुरुवार दोपहर थानाभवन हाईवे पर औचक चेकिग अभियान चलाया। वहां से गुजर रहे दर्जनों ओवरलोड ट्रकों को रोक कर उन पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया। इन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे। एआरटीओ थानाभवन बजाज शुगर मिल में पहुंचे। वहां उन्होंने केन यार्ड में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों पर पीछे निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाएं। उन्होंने जानकारी दी कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण रात्रि में हादसों की संभावना बढ़ जाती है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगने से कुछ हादसों को होने से पहले ही टाला जा सकता है। शुगर मिल कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि सेंटरों से गन्ने लाने में ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग करने पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। गन्ने ढुलाई करने वाले ट्रकों पर रिफ्लेक्टर न लगे होने पर भी कार्रवाई होगी। आरटीओ मुंशीलाल ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया है। 77 वाहनों का ओवरलोड में चालान कर जुर्माना वसूला गया है। शुगर मिल में किसान वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ-साथ शुगर मिल कर्मचारियों को भी किसानों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

रोज यहां चलेगा अभियान

एआरटीओ ने बताया कि जनपद के मंडी स्थलों व चीनी मिलों में रोजाना यह अभियान चलेगा। बजाज शुगर मिल थानाभवन में 17 व 18, शुगर चीनी मिल ऊन 20,21, शामली चीनी मिल में 22 व 23 तथा अनाज मंडी शामली में 24 दिसंबर को यह अभियान चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.