हाईवे पर 'डेंजर जोन' बांट रहे मौत
शामली में हाईवे पर बन गढ्डे खतरा बने हैं। कई स्थान डेंजर जोन बने हुए हैं।
जागरण संवाददाता, शामली : हाईवे पर खतरा है। कई स्थान डेंजर जोन बने हुए हैं। हालात गंभीर होते जा रहे हैं। हाईवे पर गहरे-गहरे गड्ढ़े हैं और ओवरलोड वाहन बेलगाम दौड़ते हैं। जो लोगों की जान के दुश्मन बने हुए है। ऐसे ही वाहनों की वजह से कई बड़े हादसे हुए हैं, जिनमें वाहन सवारों को जान से हाथ धोना पड़ा। इतना ही नहीं, मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल जर्जर है, लेकिन कहीं भी चेतावनी का बोर्ड नहीं है। ¨झझाना में भी काठा नदी का पुल खूनी बना हुआ है। हाईवे पर हो रहे हादसों के बाद भी न तो यातायात पुलिस और न ही परिवहन अधिकारी जागने को तैयार है। लापरवाही का आलम यह है कि हादसों के कारण बढ़ रहे मौत के आकंडों के बावजूद हाईवे पर किसी भी स्थान पर डेंजर जोन के बोर्ड तक नहीं लगाए गए है।
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर वर्तमान में दोपहिया वाहन पर चलना मौत को दावत देने के समान है, क्योंकि लगभग 45 किलोमीटर वाले इस हाईवे पर हरियाणा से आने वाले ओवरलोड वाहनों का आगमन बहुत ज्यादा है। इन वाहनों के कारण यह हाईवे टूट गया है। सड़कों में गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। इसके बावजूद लंबी दूरी के चालक तेजी के साथ अपने वाहन को दौड़ाते है। तेज स्पीड दोपहिया वाहन चालकों की मौत का सबब बन रही है। एक तरफ तो हादसों में वाहन चालकों की लापरवाही सामने आती है, लेकिन हादसों के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की भी बड़ी लापरवाही है, क्योंकि हादसों की जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों ने मौत बांट रहे स्थानों पर डेंजर जोन के संकेतक बोर्ड नहीं लगाए है। जिस कारण हाईवे पर हादसे बढ़ रहे है। यह है डेंजर जोन
- काबड़ोत पुल
- लिसाढ़ गेट के सामने
- ¨सभालका गांव के पास
- विजय चौक शामली
- नहर पुलिस ¨झझाना रोड
- टिटोली
- टपराना
- गाड़ीवाला चौराहा ¨झझाना
- लक्ष्मणपुरा ¨झझाना
- अगडीपुर पुलिस ¨झझाना
- काठा नदी का पुल इन्होंने कहा-
हाईवे हो या फिर कोई अन्य क्षेत्र, यातायात पुलिस चौबीस घंटे सक्रिय रहकर प्रयासरत है। सड़क टूटी होने अथवा अन्य कारणों के चलते पुलिस ट्रक व अन्य वाहन चालकों को हाईवे पर धीमी गति से चलने के लिए प्रेरित करती है।
- भंवर ¨सह, यातायात प्रभारी।