Move to Jagran APP

पालिका और दमकल विभाग ने किया सैनिटाइजेशन

नगर पालिका ने दमकल विभाग के साथ कंटेनमेंट जोन और नवीन मंडी समेत विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया। साथ ही पालिका कर्मचारियों ने साफ-सफाई भी की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 10:56 PM (IST)
पालिका और दमकल विभाग ने किया सैनिटाइजेशन
पालिका और दमकल विभाग ने किया सैनिटाइजेशन

जेएनएन, शामली। नगर पालिका ने दमकल विभाग के साथ कंटेनमेंट जोन और नवीन मंडी समेत विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया। साथ ही पालिका कर्मचारियों ने साफ-सफाई भी की।

loksabha election banner

शहर में दयानंदनगर, कमला कालोनी, आर्यपुरी, आजाद चौक, सीबी गुप्ता कालोनी, गगन विहार, हाजीपुरा, काकानगर, बड़ीआल, पंजाबी कालोनी समेत विभिन्न इलाकों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। शनिवार को नगर पालिका परिषद शामली के कर्मचारियों ने दमकल विभाग के साथ अभियान चलाया। कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज किया गया। साथ ही भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी, सहकारी गन्ना विकास समिति, जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में भी सैनिटाइजेशन किया। नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी ने बताया कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दो वक्त शहर में सफाई हो रही है और वार्डो का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी हो रहा है और रोस्टर के अनुसार फागिग भी कराई जा रही है। साप्ताहिक बंदी में खुली दुकानों को पुलिस ने बंद कराया

साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने पर पुलिस ने दुकानों को बंद कराया। 35 घंटे का लाकडाउन उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। आवश्यक सेवाओं, श्रमिकों को आवागमन के लिए लाकडाउन में छूट रहेगी।

प्रशासन ने शनिवार का दिन कस्बे में साप्ताहिक बंदी के लिए घोषित किया है। सुबह से बाजार में साप्ताहिक , बंदी दिवस होने के बाद दुकानें खोली गई। चौकी प्रभारी, पुलिस कर्मियों के साथ मेन बाजार, बंबा चौक, कटहरा बाजार ,मोती बाजार पहुंचे। यहां पर दुकानें खुली पाए जाने पर दुकानदारों को पुलिस ने बंद कराया। शनिवार शाम में पुलिस ने मुनादी कराई कि शनिवार रात्रि से सोमवार सुबह सात बजे तक शासन के आदेश पर लाकडाउन रहेगा। मेडिकल स्टोर, चिकित्सालय, सब्जी, फल, दूध की दुकानों को छोड़कर सभी दुकाने बंद रहेंगी। इसका उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। श्रमिकों को मजदूरी पर आवागमन के लिए शासन की ओर से छूट दी गई है। पुलिस चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने बताया कि शासन के आदेश पर सोमवार सुबह सात बजे तक लाकडाउन रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने पुलिस चेक पोस्ट पर मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.