Move to Jagran APP

योग्यता और रुचि के अनुसार चुनें विषय

मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि छात्राएं अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार ही विषय चुनें। इससे उन्हें सफलता हासिल करने में आसानी होगी। वह शुक्रवार को श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। यहां मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 11:51 PM (IST)
योग्यता और रुचि के अनुसार चुनें विषय
योग्यता और रुचि के अनुसार चुनें विषय

शामली, जेएनएन। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि छात्राएं अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार ही विषय चुनें। इससे उन्हें सफलता हासिल करने में आसानी होगी। वह शुक्रवार को श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। यहां मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

loksabha election banner

मुख्य विकास अधिकारी ने इस दौरान छात्राओं को विभिन्न कोर्स और उनमें मिलने वाले रोजगार की जानकारी दी। उन्होंने अनुशासन, सकारात्मक सोच व लगन के साथ अपना श्रेष्ठतम कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए 1090, 112 व 1059 हेल्पलाइन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और युवतियों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास कर रही है। होनहार युवतियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इससे पहले कैरियर काउंसलिग काउंटर का शुभारंभ मख्य विकास अधिकारी और प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कालेज में निर्मित कमरों का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में डा. अमित मलिक, अजय कुमार, मंजुल मयंक, डा. सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बाल किशोर, राजेंद्र प्रसाद वमर, मनोज कुमार पांडेय व अनिल कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। अमृत महोत्सव को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन

शामली : अमृत महोत्सव को लेकर 'स्वतंत्रता आंदोलन में दांडी मार्च की भूमिका' तथा 'राष्ट्र धर्म एवं राष्ट्रवाद' विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शुक्रवार को शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दांडी मार्च भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है जिसने अंग्रेजी सरकार की जड़ों को हिला कर रख दिया था। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के नमक कानून का बहुत ही विनय पूर्वक विरोध किया और स्वयं नमक बनाकर भारतीय समाज को यह संदेश दिया है कि अब हम अंग्रेजों के अत्याचारों को और अधिक नहीं सहेंगे। इसके परिणामस्वरूप भारतीय जनता में एक नई आशा का संचार हुआ और उन्होंने अंग्रेजी सरकार को उखाड़कर फैकने का निश्चय कर लिया। इस अवसर पर हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुकुल सिंह ने प्राप्त किया। वहीं अंशु खैवाल और बादल कश्यप ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सुमन शर्मा, उमा रानी तथा सारिका गर्ग रही। मंच का संचालन अनिल कुमार कश्यप ने किया। इस मौके पर घनश्याम सारस्वत, अश्वनी कुमार, अक्षय जिदल, रामनाथ, शिव कुमार, वेदप्रकाश वर्मा, फूल कुमार, मनोज शर्मा, मनोज भारती, साकेत निर्वाल, राहुल सिघल, सचिन संगल, छवि शर्मा, नीतू अग्रवाल, अंजली जैन, ज्योति तायल आदि स्टाफ मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.