Move to Jagran APP

क्रिसमस की तैयारी को सज गए बाजार, चर्च में तैयारी शुरू

शहर के बाजारों में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई है। बाजारों में कई दुकानों पर क्रिसमस ट्री और सेंटा क्लाज की ड्रेस खूब सजी है। खरीदारी को लोग भी पहुंच रहे हैं। वहीं सेंट-फ्रांसिस चर्च में भी क्रिसमस को लेकर तैयारी चल रही है। साफ-सफाई के साथ ही चर्च को सजाया भी जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Dec 2021 10:33 PM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 10:33 PM (IST)
क्रिसमस की तैयारी को सज गए बाजार, चर्च में तैयारी शुरू
क्रिसमस की तैयारी को सज गए बाजार, चर्च में तैयारी शुरू

शामली, जागरण टीम। शहर के बाजारों में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई है। बाजारों में कई दुकानों पर क्रिसमस ट्री और सेंटा क्लाज की ड्रेस खूब सजी है। खरीदारी को लोग भी पहुंच रहे हैं। वहीं, सेंट-फ्रांसिस चर्च में भी क्रिसमस को लेकर तैयारी चल रही है। साफ-सफाई के साथ ही चर्च को सजाया भी जा रहा है।

loksabha election banner

शहर के फवारा चौक, बड़ा बाजार, दिल्ली रोड, सुभाष चौक, शिव मूर्ति आदि जगह पर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। चंद दिन शेष रह जाने की वजह से शामली के बाजार क्रिसमस के रंग में रंग चुके हैं। क्रिसमस सभी धर्मों के लोग पूरे उत्साह से मनाते हैं। इस त्योहार पर लोगों में आपस में मिल-जुल कर प्यार बांटते हैं। इसकी तैयारी में शहर के कई होटल भी सज गए हैं, हालांकि कोरोना के चलते पिछले साल तो खास कार्यक्रम नहीं हो सका था, लेकिन इस बार कार्यक्रम होने की उम्मीद है।

वहीं, सेंट फ्रांसिस चर्च के पादरी बीजू ने बताया कि क्रिसमस की तैयारी को लेकर चर्च में साफ-सफाई चल रही है। क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है। चर्च को सजा दिया गया है। चर्च में क्रिसमस की विशेष प्रार्थना ही होगी। पादरी बीजू ने बताया कि प्रभु यीशु ने मानवता का संदेश दिया। उन्होंने नफरत के बदले भी प्रेम करना सिखाया। इस दिन में हमें सभी गिले-शिकवे दूर कर देने चाहिएं। पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। दीन-दुखियों की सेवा करनी चाहिए। वहीं, फादर लुईस ने बताया कि क्रिसमस को लेकर सेंट फ्रांसिस स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.