महिलाओं को सुरक्षा और स्वच्छता के महत्व से कराया रूबरू
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में महिलाओं को कोविड-19 से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके लिए महिला कल्याण विभाग के कार्यालय पर स्वच्छता व सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई।
शामली, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में महिलाओं को कोविड-19 से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके लिए महिला कल्याण विभाग के कार्यालय पर स्वच्छता व सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई।
गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग कार्यालय पर आने वाली सभी महिलाओं को कोविड-19 से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया। महिलाओं को स्वच्छ रहने के तरीके बताए गए। इसके साथ ही आसपास साफ सफाई रखने का संदेश भी दिया गया। महिला एवं बालिका सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किए कार्यो, हेल्पलाइन नंबर 112, 181 व 1090 के बारे में भी बताया गया। विभागीय योजनाओं संबंधी पोस्टर स्टीकर भी वितरित किए गए। टीम में पारूल चौधरी, गला त्यागी, रीमा चौधरी, शोभा, गोवर्धन यादव, शुभम, विवेक, प्रिसी चौधरी, नीलम सैनी, पल्लवी, दुर्गा, आशा परवीन, सुमन आदि मौजूद रहे।