Move to Jagran APP

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, आंख-कान कराए चेक

गुरुवार को यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एसटी तिराहा पर कैंप लगाकर वाहन चालकों की आंख व कान चेक कराए। उन्हें समय समय पर अपना चेकअप कराने की सलाह दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 06:41 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 06:41 PM (IST)
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, आंख-कान कराए चेक
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, आंख-कान कराए चेक

शामली, टीम जागरण। गुरुवार को यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एसटी तिराहा पर कैंप लगाकर वाहन चालकों की आंख व कान चेक कराए। उन्हें समय समय पर अपना चेकअप कराने की सलाह दी गई।

prime article banner

यातायात पुलिस नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मना रही है। रोजाना पुलिस विभिन्न अभियान चला रही है। प्रति दिन चेकिग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे जा रहे है। बिना कागजात मिलने वाले वाहनों को सीज भी किया गया है। वाहनों से नकद जुर्माना भी वसूला जा रहा है। गुरुवार को यातायात पुलिस ने सुबह से ही अभियान चलाकर दोपहिया व चोपहिया वाहनों के चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। कहा, सुरक्षित रहने के लिए वाहन चलाते समय दोपहिया वाहन पर हेलमेट व चोपहिया वाहन के चलाने पर सीट बेल्ट जरूर लगाए। क्योंकि यातायात नियमों का पालन करने से एक तो यात्रा सुरक्षित तरीके से पूरी होती है, दूसरी और अपना जीवन भी सुरक्षित रहता है। दोपहर के समय नगर के एसटी तिराहा पुलिस चौकी पर एक कैंप लगाया गया। वहां डाक्टरों की टीम ने लगभग पचास वाहन चालकों की आंख व कानों का चेकअप किया। डाक्टरों ने सभी चालकों को समय समय पर अपना स्वास्थ्य चेकअप कराने की सलाह दी। बताया गया कि शुक्रवार को भी जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। फुंका ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

कांधला: कस्बे के कैराना मार्ग पर ट्रांसफार्मर फूका हुआ है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण दुकानदारों ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग की है।

कस्बे के कैराना मार्ग पर गुरुवार को दर्जनों दुकानदारों ने बताया कि ऊर्जा निगम ने 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर फुंके कई दिन बीत चुके हैं। मगर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रांसफार्मर फुंकने से दुकानदारों का कामकाज ठप हो गया है। जब दुकानदारों ने कस्बे के उपकेंद्र पर पहुंचकर जानकारी ली तो कर्मचारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर एक सप्ताह में बदला जाएगा। दुकानदारों ने डीएम जसजीत कौर को पत्र भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग की है। मामले में विद्युत विभाग के जेई संदीप कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है, जल्दी ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.