Move to Jagran APP

सुबह रही हल्की ठंडक, दोपहर में गर्मी

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को सुबह हल्की ठंडक रही लेकिन दोपहर में मौसम काफी गर्म हो गया था। अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 10:46 PM (IST)
सुबह रही हल्की ठंडक, दोपहर में गर्मी
सुबह रही हल्की ठंडक, दोपहर में गर्मी

शामली, जागरण टीम। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को सुबह हल्की ठंडक रही, लेकिन दोपहर में मौसम काफी गर्म हो गया था। अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

prime article banner

होली के बाद गर्मी एकदम काफी बढ़ गई थी। साथ ही धूल भरी हवा भी तीन दिन तक चलती रही। अब मौसम में फिर से बदलाव आया है। शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि अधिकतम तापमान लगभग उतना ही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार सुबह तापमान कम होने का अहसास भी खूब हुआ, क्योंकि हल्की ठंडक थी। लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ा और धूप भी तेज रही। गर्मी होने से शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ नजर आई। वहीं, चिकित्सक डा. दीपक कुमार का कहना है कि ठंडी चीजों का सेवन न करें। बीमार पड़ सकते हैं। पौष्टिक खाना खाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। जरूरतमंदों को दी निश्शुल्क दवाई

जागरण संवाददाता, शामली : नगर के मां सावित्री अस्पताल में रोटरी क्लब मिडटाउन की तरफ से तीन माह पहले रोटरी मेडिसिन बैंक की स्थापना की गई थी। यहां पर लगातार जरूरतमंद लोगों को दवाइयां नि:शुल्क दी जा रही है। क्लब अध्यक्ष डा. रीति नाथ शुक्ला ने बताया कि सुपोषण से जीवन अवधि लंबी होती है। बाल एवं महिला कल्याण के लिए बच्चों एवं महिलाओं को प्रोटीन पाउडर, दूध पाउडर एवं मल्टी विटामिन सिरप दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को 40 जरूरतमंदों को यह किट दी गई। इस दौरान डा. नीलम शुक्ला, अनुपमा राठी, डा. अजय श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक कौशिक एवं निक्की, रूमा, अंजलि, सुरभि बंसल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.