जांगिड़ ब्राहमण महासभा का हुआ चुनाव
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चुनाव हुआ। बुढ़ाना रोड स्थित आनंद भवन में मतदान हुआ।
शामली, जेएनएन। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चुनाव हुआ। बुढ़ाना रोड स्थित आनंद भवन में मतदान हुआ।
चुनाव पर्यवेक्षक प्रबोध कुमार ने बताया कि शामली बूथ नंबर 95 था। प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रदेश के सभी जिलों और प्रधान पद के लिए देश के सभी जिलों में मतदान हुआ है। शामली में 488 मतदाता थे और सभी ने मताधिकार का प्रयोग किया। जानकारी मिली है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर हरपाल शर्मा विजेता घोषित हुए हैं। प्रधान पद पर मतणगना चल रही है। इस दौरान राधेश्याम जांगिड, बृजमोहन, प्रमोद जांगिड, घनश्याम जांगिड, रविद्र जांगिड, रघुवीर सिंह आर्य, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, शिवकुमार जांगिड, सुधीर जांगिड आदि मौजूद रहे। - बस स्टैंड पर खराब हैंडपंप से यात्री परेशान
जलालाबाद: कई दिनो से बस स्टैंड पर हैंड पंप के खराब होने से पानी को लेकर ग्रामीण परेशान है। टंकी के आने पर सुबह,शाम में परेशानी कम होती है। इस बीच समय में पानी का सहारा हैंडपंप ही है।
हसनपुलुहारी में बस स्टैंड गांव में स्थित है। बस स्टैंड पर जल आपूर्ति के लिए ग्राम पंचायत ने टंकी,इंडिया माकर हैंडपंप लगा रखे है। यंहा पर दुकानदार,यात्री इन दोनो साधन से पानी हासिल करते है। कई दिन से हैंड पंप खराब होने से सुबह व शाम को छोड बीच के समय में पानी को लेकर परेशानी बनी है। इसकी शिकायत ग्राम पंचायत में की गई। ग्राम प्रधान स्वाति सैनी ने बताया कि हैंड पंप सही करने वाले मिस्त्री के परिवार में बीमार होने से वह बाहर था। आज हैंड पंप सही करा दिया है।