30 गांवों में दी महिलाओं को कानून की जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के 30 गांवों में पहुंची टीम ने महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी दी।
शामली, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के 30 गांवों में पहुंची टीम ने महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी दी।
शनिवार को शामली महिला कल्याण अधिकारी एवं वन स्टाप सेंटर की प्रभारी गजाला त्यागी ने बताया कि शासन के आदेश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरी टीम ने शामली के कांधला के गांव एलम, रामपुर खेडी, घसौली, जिडाना, आल्दी, फतेहपुर, श्यामगढी, डुढार, गुजरपुर, ईशोपुरटील, आरसी, भनैडा व कैराना क्षेत्र के भी कई गांवों में महिला एवं बालिका सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। गजाला त्यागी ने बताया कि महिलाओं को महिला सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा किये गये कार्यों, हेल्पलाइन नंबरों 112, 181, 1090 के बारे में भी बताया गया। विभागीय योजनाओं संबन्धी पम्पलेट भी वितरित किये गए। टीम में काउंसलर प्रिसी चौधरी, स्टॉफ नर्स पल्लवी, स्टाफ नीलम सैनी, स्टाफ नर्स दुर्गा, केस वर्कर आएशा परवीन एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।