सिलेंडर में आग से घर का सामान जला
कांधला क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना में घरेलू गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। इससे घर का सामान जलकर राख हो गया। आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शामली, जेएनएन। कांधला क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना में घरेलू गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। इससे घर का सामान जलकर राख हो गया। आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव जिड़ाना निवासी अरविद ने बताया कि गुरुवार को घर पर घरेलू गैस सिलेंडर पर नाश्ता बना रहे थे। गैस का पाइप लीकेज हो जाने से सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। आग लगने पर परिजन घर से बाहर भाग गए। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मोहल्लेवासियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उसका घर में रखा लाखों रुपए का सामान आग में जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है।