Move to Jagran APP

¨हदूत्व का असर फींका, अब जाति का सहारा

लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर घोषित हुई पिछड़ा वर्ग की सूची। भाजपा की शामली पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की सूची में जाति का कॉलम।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:00 PM (IST)
¨हदूत्व का असर फींका, अब जाति का सहारा
¨हदूत्व का असर फींका, अब जाति का सहारा

अनुज सैनी, शामली : ¨हदूत्व के एजेंडे पर वोट की अपील करती आई भाजपा को अब जातिगत आंकड़ें भी रास आने लगे है। यहीं वजह है कि अब जाति कार्ड भी खेलना शुरू कर दिया है। गुरुवार को भाजपा की शामली जनपद की पिछ़ड़ा वर्ग मोर्चा व मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हुई तो पद व पते के साथ जाति का कॉलम भी देखने को मिला। सूची में कार्यकर्ता किस जाति का है यह भी दिया गया है। सूची में जाति का कॉलम देने से ¨हदूत्व की बात करने वाली भाजपा की करनी व कथनी में अंतर साफ दिख रहा है। भाजपा की ओर से घोषित इस सूची को लेकर जहां चर्चाएं उफान पर है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी ¨हदूत्व कार्ड के सहारे चुनाव मैदान में दिखती रही है। भाजपा का प्रत्येक नेता व पदाधिकारी जाति बिरादरी के बजाय ¨हदूत्व का दम भरते रहे है। लोकसभा चुनाव-2014 में ¨हदू लहर शुरू हुई तो तमाम दलों के जातिगत समीकरण ध्वस्त हो गए और ¨हदूत्व के नाम पर भाजपा की सरकार केंद्र में बन गई।

यहीं साल 2017 में भी देखने को मिला। भाजपा ¨हदूत्व के सहारे ही अपना परचम लहराती रही, लेकिन आगामी साल 2019 में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा ¨हदूत्व के साथ ही अब जातिगत समीकरणों का भी ख्याल रखने लगी है। यहीं वजह है कि भाजपा पदाधिकारियों की सूची जारी होने पर अब नाम के सामने जाति का कॉलम भी दिया जा रहा है।

भाजपा की पिछड़ा वर्ग मोर्चा व मंडल अध्यक्षों की गुरुवार को जारी हुई सूची में नाम, दायित्व, पता, फोन नंबर के बाद जाति का कॉलम भी दर्शाया गया है। इसमें पदाधिकारी व सदस्यों की जाति सामने लिखी गई है। सूची पर नीचे पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप व जिलाध्यक्ष पवन तरार के हस्ताक्षर भी किए गए है। मोर्चा मंडल की सूची पर भी यहीं स्थिति रखी गई है।

पार्टी सूत्रों की माने तो ¨हदूत्व की लहर थोड़ा फींका हो रही है, वहीं भाजपा यह भी जाहिर करना चाहती है कि वह किस-किस बिरादरी को प्रतिनिधत्व दे रही है। यहीं वजह है कि जातिगत आधार पर प्रत्येक बिरादरी को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी को मजबूती देने की रणनीति बनाई जा रही है। कुल मिलाकर भाजपा की सूची में जाति का कॉलम दर्शाने से भाजपा घिरती दिख रही है, जबकि पूर्व में खुद भाजपा दूसरे दलों पर जातिवादी होने का आरोप लगाकर जातिवाद से किनारा करती रही है।

-------------

भाजपा पिछड़ा मोर्चा की घोषित सूची

सूची के मुताबिक, कुलदीप प्रधान अध्यक्ष, सूर्यप्रताप ¨सह, संजीव मलिक, अरंविद पाल, सुनील पाल उपाध्यक्ष, डॉ. राजन उपाध्याय व संजीव पंवार महामंत्री, राजेश पाल, लोकेंद्र कश्यप, रजनीश विश्वकर्मा व सुरेंद्र सैनी मंत्री, डॉ. पप्पन सैनी कोषाध्यक्ष, रुपेश प्रजापति जिला मंत्री, सुखचैन वालिया मीडिया प्रभारी, सोमपाल प्रजापति, अर¨वद पाल, सुरेंद्र कश्यप, गुरमेल प्रधान, योगेंद्र सैनी, पिकेश, संजय कुमार को सदस्य बनाया गया है। वहीं मंडल अध्यक्ष की सूची में सुरेशपाल अध्यक्ष ऊन, रवीन्द्र मास्टर थानाभवन, गजेंद्र ¨सह बनत, रवि कुमार जलालाबाद, नाथीराम कंडेला, शिव कुमार शामली, राजीव वर्मा कांधला, रोहताश वर्मा कैराना, सुनील कश्यप एलम व सुरेंद्र कश्यप गढ़ीपुख्ता के अध्यक्ष है। इन्होंने कहा-

भाजपा ¨हदूत्व को प्राथमिकता देती है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सूची में जाति का कॉलम दर्शाना गलत है। शायद टाइपिस्ट ने गलती से कॉलम बना दिया होगा। इस पर पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष का ध्यान नहीं गया होगा। हम इसें दिखवाकर तत्काल एक्शन लेंगे।

- पवन तरार, जिलाध्यक्ष भाजपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.