Move to Jagran APP

नारी शक्ति को हेल्पलाइन की दी जानकारी

महिला कल्याण विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 10:59 PM (IST)
नारी शक्ति को हेल्पलाइन की दी जानकारी
नारी शक्ति को हेल्पलाइन की दी जानकारी

शामली, जेएनएन। महिला कल्याण विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। कालेजों में पहुंच छात्राओं को भी किसी भी घटना होने पर तुरंत पुलिस व हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी देने के लिए जागरूक किया।

loksabha election banner

शासन के आदेश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत डीएम के आदेश पर महिला कल्याण विभाग की प्रभारी गजाला त्यागी के नेतृत्व में टीम ने शामली क्षेत्र के गांव टिटौली, कसेरवा, टपराना, मुंडेट, आदि गांव में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान गजाला त्यागी ने शासन द्वारा चलाई जा रही महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 112,1090 आदि हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने गांव-गांव में पहुंचकर महिलाओं के साथ बैठक भी की, और महिलाओं से उनकी समस्याएं जानी, लेकिन किसी ने भी कोई समस्या नही बताई। महिला कल्याण विभाग की ओर से विभागीय योजनाओं संबंधी पंपलेट भी वितरित किये गये। टीम ने सुबह के समय स्कूल-कालेज में जाने वाली छात्राओं से भी बातचीत करते हुए उन्हें जागरूक करते हुए किसी भी समस्या के समय पुलिस व हेल्पलाइन को जानकारी देने की बात कहीं। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी गजाला त्यागी, स्टाफ नर्स दुर्गा, आंचल शर्मा, बेबी आदि मौजूद रहे।

-यातायात सुरक्षा के लिए किया जागरूक कर दिलाई शपथ

कैराना क्षेत्र के गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मामौर में यातायात सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित कर यातायात सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। साथ ही शपथ भी दिलाई गई।

मंगलवार को क्षेत्र के गांव मामौर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यातायात सप्ताह के अंतर्गत शारीरिक दूरी का पालन करते हुए यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह व कांस्टेबल अमित कुमार ने यातायात से संबंधित नियमों के बारे में विस्तार से बताया तथा लोगों को सुरक्षित जीवन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षा प्रदान करें। वहीं, कार्यक्रम में तीन बच्चों ने यातायात नियम से संबंधित एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया। वहीं, शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक मौ. यामीन ने यातायात से संबंधित शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद, ग्राम प्रधान नूरदीन, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य शफीक, पूर्व प्रधान कंवरदीन, फुरकान, मास्टर अली नवाज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.