Move to Jagran APP

हरियाणा पुलिस ने गेहूं बेचने जा रहे किसानों को रोका, लगा जाम

करनाल मंडी में गेहूं बेचने जा रहे उत्तर प्रदेश के किसानों को हरियाणा पुलिस ने सीमा पर रोक दिया। बिड़ौली में यमुना पुल पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार लग गई और ऐसे में जाम लग गया। किसानों को मंडी में भीड़ होने का हवाला देकर वापस जाने को कहा गया लेकिन किसान लौटने का तैयार नहीं थे। ऐसे में अन्य वाहन को निकलने के लिए भी रास्ता नहीं मिला। देर शाम तक जाम की स्थिति को देखते हुए किसानों को हरियाणा सीमा में प्रवेश दे दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 10:28 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 10:28 PM (IST)
हरियाणा पुलिस ने गेहूं बेचने जा रहे किसानों को रोका, लगा जाम
हरियाणा पुलिस ने गेहूं बेचने जा रहे किसानों को रोका, लगा जाम

जेएनएन, शामली। करनाल मंडी में गेहूं बेचने जा रहे उत्तर प्रदेश के किसानों को हरियाणा पुलिस ने सीमा पर रोक दिया। बिड़ौली में यमुना पुल पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार लग गई और ऐसे में जाम लग गया। किसानों को मंडी में भीड़ होने का हवाला देकर वापस जाने को कहा गया, लेकिन किसान लौटने का तैयार नहीं थे। ऐसे में अन्य वाहन को निकलने के लिए भी रास्ता नहीं मिला। देर शाम तक जाम की स्थिति को देखते हुए किसानों को हरियाणा सीमा में प्रवेश दे दिया गया।

loksabha election banner

शामली के साथ सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत कई जिलों के किसान करनाल मंडी में गेहूं बेचने जाते हैं। वैसे तो उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सरकार की ओर से क्रय केंद्र खोले गए हैं। बुधवार को भी हरियाणा पुलिस ने किसानों को गेहूं ले जाने से रोका था। हंगामा भी हुआ था और इसके बाद किसानों को जाने दिया गया था। दरअसल, पिछले दिनों हरियाणा के आढ़तियों ने दो दिन की हड़ताल रखी थी। ऐसे में करनाल की मंडी में भीड़ काफी अधिक रही और हरियाणा के किसानों से खरीद को प्राथमिकता भी दी जा रही है। आढ़तियों की ओर से किसानों को फोन कर अभी नहीं आने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन पुलिस नहीं रोक रही थी। सरकार ने गेहूं की बढ़ी आवक के कारण शनिवार और रविवार को खरीद नहीं करने का निर्णय लिया है। उक्त दो दिनों में खरीदे गए गेहूं का उठान होगा। ऐसे में शनिवार को पुलिस ने सीमा पर किसानों को रोकना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे गेहूं लदे ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों की कतार लग गई। बिड़ौली पुलिस चौकी प्रभारी पवन सैनी ने बताया कि दो दिन हरियाणा की मंडी में खरीद बंद होने के कारण वहीं की पुलिस ने किसानों को रोका। जाम की स्थिति को देखते हुए हरियाणा पुलिस से बात की गई और अब किसानों को हरियाणा की सीमा में प्रवेश दे दिया गया है। यातायात व्यवस्था भी देर शाम सुचारू हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.