पानी की निकासी को लेकर मारपीट महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की आधा दर्जन महिलाओं सहित सात लोग घायल ही गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
शामली, जागरण टीम। थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की आधा दर्जन महिलाओं सहित सात लोग घायल ही गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में शनिवार की दोपहर घर के पानी की निकासी को लेकर विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों की आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई। जिनमे एक पक्ष के शाहिदा, नसरीन पुत्री तौसीफ, आरिफ पुत्र तौसीफ व दूसरे पक्ष के मुन्नी पत्नी इरफान, संजीदा पत्नी महमूद, छोटन व हुस्नो पुत्री महमूद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक घायलों का उपचार किया जा रहा था। तहरीर नहीं दी गई थी।
पैसे को लेनदेन के विवाद में मारपीट, सात गिरफ्तार
संवाद सूत्र, थानाभवन : पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दोनों में मारपीट के चलते आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के बाद सात लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में मकान के पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते शुक्रवार की देर सायं दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसके चलते दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर उपचार कराया। इसके बाद पुलिस ने एक पक्ष के आस मोहम्मद, महकार, एहसान, जुबेर पुत्रगण यामीन व यामीन पुत्र बारू जबकि दूसरे पक्ष के नाजिम पुत्र बाबू व साकिब पुत्र जुल्फिकार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेज दिया।