खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
शामली जेएनएन सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पिछले दिनों हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दौड़ कबड्डी खो-खो टग ऑफ वार आदि स्पर्धाओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया था।
शामली, जेएनएन : सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पिछले दिनों हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, ,खो-खो, टग ऑफ वार आदि स्पर्धाओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया था।
पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल चेयरमैन और नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविद संगल ने दी प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। इससे हम सिर्फ न मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, बल्कि हमारे व्यक्तित्व का विकास भी होता है। खेलों से हमें प्रेरणा मिलती है कि हार के बाद भी जीत की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। प्रधानाचार्य आदित्य कुमार ने कहा कि आज के युग में तो खेल में भी भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं। अभिभावकों को भी बच्चों को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान अरविद शर्मा, विशाल तायल, नरेश पंत, कुलदीप सिंह, आरती कौशिक, मोहम्मद फैजान, अजय गोयल, अमित पंवार, सहदीप सिंह, अंशुल गुप्ता, भावना शर्मा, गीता शर्मा, राजीव सिघल, शालिनी गर्ग, विवेक सक्सेना, इशिता जैन आदि मौजूद रहे।