Move to Jagran APP

कोहरे के साथ बढ़ी ठंडक, घरों में दुबके रहे लोग

शामली जेएनएन सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरा होने से मार्ग पर वाहन लाइट जलाकर गुजरे। सुबह के समय जगह-जगह लोग आग जलाकर तापते नजर आए। दोपहर के समय धूप निकलने के बाद कोहरा साफ हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 10:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 10:27 PM (IST)
कोहरे के साथ बढ़ी ठंडक, घरों में दुबके रहे लोग
कोहरे के साथ बढ़ी ठंडक, घरों में दुबके रहे लोग

शामली, जेएनएन: सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरा होने से मार्ग पर वाहन लाइट जलाकर गुजरे। सुबह के समय जगह-जगह लोग आग जलाकर तापते नजर आए। दोपहर के समय धूप निकलने के बाद कोहरा साफ हुआ।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे में गाड़ियों की लाइटें चमक रही थीं। सुबह के समय कोहरे के साथ ठंडक भी थी। ठंड के चलते जगह जगह लोग आग जलाकर तापते नजर आए। बाइक सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल जा रहे बच्चे ठंड के चलते ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। सुबह के समय सैर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के चलते अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहें। दोपहर होते होते धूप निकल गई। धूप निकलने के साथ कोहरा साफ हो गया। मौसम में ठंडक बनी रही। ठंड से बचने के लिए लोग ऑफिसों के बाहर दिखाई दिए। शाम के समय फिर से लाइटों के बीच हल्का कोहरा देखने को मिला। ठंड के चलते रात के समय सड़के सुनसान रही। लोग घरों में दुबक गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.