विश्वकर्मा समाज ने फुंका दुष्कर्म आरोपितों का पुतला
शामली जेएनएन उन्नाव में दुष्कर्म कांड के विरोध में विश्वकर्मा समाज ने दुष्कर्म के आरोपितों का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। विश्वकर्मा समाज ने बिटिया से दुष्कर्म व उसकी जलाकर हत्या करने वालों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम शामली को सौंपा गया।
शामली: जेएनएन: उन्नाव में दुष्कर्म कांड के विरोध में विश्वकर्मा समाज ने दुष्कर्म के आरोपितों का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। विश्वकर्मा समाज ने बिटिया से दुष्कर्म व उसकी जलाकर हत्या करने वालों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम शामली को सौंपा गया।
मंगलवार को धीमानपुरा फाटक पर उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपितों का पुतला दहन किया किया गया। विश्वकर्मा समाज के लोगों ने यहां कि जिन नर पिचाशों ने नागरिक सुरक्षा कानून को धता बताते हुए प्रदेश सरकार के नारी सुरक्षा प्रयासों को झूठा साबित किया। मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध कर हत्या कर दी। इससे उनकी कुत्सित मनोवृत्ति का मालूम होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पिशाचीय प्रवृत्ति के युवा समाज के लिए घातक है। ऐसे लोगों को कठोर से कठोर सजा इस तरह मिलनी चाहिए। जिससे भविष्य में फिर कोई ऐसा कृत्य करने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर हो जाए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन देने वालों में राजपाल आर्य, राजेंद्र स्वामी, विकास धीमान, कमलकांत धीमान, गुड्डन, संजय धीमान, दिनेश धीमान, रविद्र, विनोद पांचाल, त्रिलोक जांगिड, राजू धीमान, सुभाष धीमान, सोनू, कुलदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।