Move to Jagran APP

व्यय प्रेक्षक महिपाल सिंह ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण

शुक्रवार को व्यय प्रेक्षक महिपाल सिंह ने कलक्ट्रेट में निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय व्यय प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम में शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। इस मौके पर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:32 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:32 PM (IST)
व्यय प्रेक्षक महिपाल सिंह ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
व्यय प्रेक्षक महिपाल सिंह ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण

शामली, जागरण टीम। शुक्रवार को व्यय प्रेक्षक महिपाल सिंह ने कलक्ट्रेट में निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय व्यय प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम में शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। इस मौके पर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

loksabha election banner

प्रेक्षक ने विधानसभा निर्वाचन के तहत शुक्रवार को संग्रह कार्यालय में लेखा टीम, वीडियो अवलोकन टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक टीम एवं मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति टीम के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी अरविद कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह समेत आदि मौजूद रहे। हर्षोल्लास से मनाई लाला लाजपत राय की जयंती

जागरण संवाददाता, शामली : सरस्वती विद्या मंदिर में लाला लाजपत राय की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन पर चर्चा की गई।

शुकवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थिति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मलूक चंद ने की। कार्यक्रम का संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि देकर किया गया। मुख्य वक्ता आचार्य मधुबन शर्मा ने कहा कि लाला लाजपत राय महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर भारतीय जनमानस में आजादी की अलख जगाई। देश की स्वाधीनता के लिए ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध उनका संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दौरान आचार्य मोहर सिंह, अरविद कुमार, नीटू कश्यप, मधुबन शर्मा, पवन कुमार, अशोक सोम, पुष्पेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, अंकित भार्गव, विजय त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.