तालाब पर अवैध कब्जा, प्रशासन मौन
संवाद सूत्र, जलालाबाद: हसनपुर लुहारी गांव में तालाब पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला लगातार जार
संवाद सूत्र, जलालाबाद: हसनपुर लुहारी गांव में तालाब पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला लगातार जारी है। अवैध कब्जा रोकने का प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रयास नहीं हो रहा है। प्रशाससनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण कब्जाधारकों के हौसले बुलंद है। तालाब की सही खुदाई नहीं होने से पानी नहीं भर पा रहा है। इससे अवैध कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद है।
गांव हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड के निकट 24 बीघा जमीन पर 8 बीघा तालाब व 16 बीघा पर बच्चा श्मशान की भूमि है। अवैध कब्जे के चलते मौके पर तालाब तीन बीघा रह गया है। बाकी तालाब पर अवैध कब्जा हो गया है। तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासनिक व मुख्यमंत्री तक शिकायत की।
शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तालाब के कुछ हिस्से से अवैध कब्जा हटवाया और तालाब की खुदाई शुरू कर दी है। तालाब से न तो कब्जा हटाया गया और न ही खुदाई सही हो पाई है। बारिश होते ही गांव का बस स्टैंड तालाब में तब्दील हो जाता है।
प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण तालाब पर अवैध कब्जा जारी है। तालाब के आसपास रहने वाले लोगों ने कूड़ा करकट डालकर इसे चोक कर दिया है। इस कारण दुर्गंध रहती है। इससे बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।