ंमंदिरों में हुई विशेष पूजा
नगर व क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी व नवमी श्रद्धा के साथ मनाई गई। मंदिरों में विशेष पूजा हुई। घर की सुख-शान्ति के लिए माता दुर्गा से प्रार्थना की गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:32 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:00 AM (IST)
शामली, जेएनएन। नगर व क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी व नवमी श्रद्धा के साथ मनाई गई। मंदिरों में विशेष पूजा हुई। घर की सुख-शान्ति के लिए माता दुर्गा से प्रार्थना की गई।
नवरात्र के अवसर पर कैराना क्षेत्र के माता मन्दिर में श्रद्धालुओं की कोई खास भीड़ दिखाई नहीं दी। हालांकि श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करते हुए घर की सुख-शान्ति के लिये माता दुर्गा से प्रार्थना की। नवरात्र में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं का पूजन कर उनको भोजन करवाया। उसके बाद स्वयं भोजन कर व्रत समाप्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें