करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश
भारतीय योग संस्थान जिला शामली के तत्वाधान में योग साधकों ने योगाभ्यास किया। इसके साथ ही योग से बीमारियों से बचाव और बीमारियों के उपचार की जानकारी दी गई। योग शिक्षकों ने योग के लाभों से रूबरू कराने के साथ ही निरंतर योग करने से शरीर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
शामली, जेएनएन।

बुधवार को तलाब रोड स्थित जैन धर्मशाला पर गांधी जयंती कार्यक्रम के मौके पर योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सलिल द्विवेदी अध्यक्ष हनुमान टीला व सूर्यवीर सिंह चेयरमैन बीएसएम पब्लिक स्कूल तथा तरुण जैन जिला प्रधान भारतीय योग संस्थान ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन डिपल पाठक व इंदु जैन ने गायत्री मंत्र से कार्यक्रम प्रारंभ किया। संगठन मंत्री अशोक कोरियर ने कहा की योग करने से हमारी सभी बीमारियां दूर होती हैं और हमें योग को अपनाना चाहिए। क्षेत्रीय मंत्री अलका जैन ने धनु आसन कराते हुए इसके लाभों से रूबरू कराया। क्षेत्रीय मंत्री कुलश्रेष्ठ सैनी ने मंडूकासन कराया। सुनीत कुमार ने शिथिल आसन के बारे में बताया। शिमला पांचाल ने हंसी व्यायाम, जिला प्रधान तरुण जैन ने 53 वे योग स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि सलिल द्विवेदी ने कहा कि योग से ही हम सब कुछ पा सकते हैं, स्वस्थ हो सकते हैं और कोई सही तरीका नहीं है। सूर्यवीर सिंह ने कहा हम योग करते हैं आंतरिक मन से नहीं करते हैं, हम आंतरिक मन से करेंगे तो उसका लाभ अवश्य मिलेगा। मंजू गर्ग ने शांति पाठ कराया इस अवसर पर सुरेश गर्ग, हिमानी, मनोज अग्रवाल, मनोज गोयल, शिवकुमार मित्तल, उमेश कौशिक आदि मौजूद रहे।