Move to Jagran APP

रोजाना करते है योगा क्लास, ताकी स्वस्थ रहें

शामली जेएनएन कोविड-19 से बचने के लिए हमें अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना जरूरी है। यदि रोजाना योग कर ले तो हम स्वस्थ रह सकते है। योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में कारगर है। छात्राएं रोजाना ऑनलाइन योगा क्लास कर रही है। सुबह और शाम को योगा क्लास कर रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य को फीट रखने के लिए रोजाना योग करने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:00 AM (IST)
रोजाना करते है योगा क्लास, ताकी स्वस्थ रहें
रोजाना करते है योगा क्लास, ताकी स्वस्थ रहें

शामली : जेएनएन: कोविड-19 से बचने के लिए हमें अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना जरूरी है। यदि रोजाना योग कर ले तो हम स्वस्थ रह सकते है। योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में कारगर है। छात्राएं रोजाना ऑनलाइन योगा क्लास कर रही है। सुबह और शाम को योगा क्लास कर रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य को फीट रखने के लिए रोजाना योग करने की जरूरत है।

loksabha election banner

योग प्रशिक्षक अरुण सिंह ने बताया कि हमें रोजाना सुबह-शाम एक-एक घंटा योग करना चाहिए। कोरोना महामारी के चलते अब योगा की ऑनलाइन क्लास चल रही है। सुबह और शाम के समय रोजाना ऑनलाइन क्लास में छात्र-छात्राओं को योग सिखा रहा हूं। उन्होंने बताया कि योगासन, प्राणायाम के साथ-साथ कुछ व्यायाम भी कराता हूं। उन्होंने बताया कि लोगों को स्वस्थ रहने के लिए अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करने चाहिए। शुरू में मंद गति से करें और धीरे-धीरे गति को बढ़ाएं। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और कोरोना वायरस के साथ ही तमाम बीमारियों से बचाव होगा। मंडूकासन, वक्रासन, गोमुखासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, नौकासन का अभ्यास करना भी बेहतर है। उन्होंने बताया कि खानपान पर भी ध्यान दें। नाश्ता अच्छे से करें, दोपहर का भोजन कुछ कम और रात का भोजन और कम मात्रा में लें। भोजन से आधा घंटे पहले और आधा घंटे बाद तक पानी न पिएं। अगर प्यास अधिक लगे तो एक-दो घूंट पानी ही पिएं। रात का भोजन लेने के बाद एकदम लेटना या सोना नहीं चाहिए। घर में ही कुछ देर टहलना चाहिए। तामसिक भोजन से परहेज करें और सुपाच्य भोजन ही करें। उन्होंने बताया कि रोजाना छात्र-छात्राओं को योगा अभ्यास कराता हूं। छात्र-छात्राएं योग करने से बिल्कुल स्वस्थ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.